Total Pageviews

Thursday, May 3, 2012

मई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि



मेष- (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले जातक के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होगा। धन प्राप्त करने में थोड़ी‍ परेशानी आएगी। स्त्री पक्ष से विवाद के योग बनते हैं। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। दिनांक 3, 18 शुभ है, 7 अशुभ है। श्रीकृष्ण की भक्ति फायदेमंद है।

वृषभ- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में सफलता वाले रहेंगे। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्त्री पीड़ा के योग हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभप्रद है। नौकरी सामान्य बनी रहेगी। दिनांक 5, 14 शुभ हैं। शिवशक्ति आराधना शुभ है।

मिथुन- (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। विद्यार्थी को शिक्षा एवं नौकरी पाने में सफलता मिलेगी। पत्नी से लाभ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी, परंतु शत्रुओं का भय बना रहेगा। कृषि मध्यम लाभ पहुंचाएगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। ध्यान दें। दिनांक 15, 26 शुभ हैं। 3 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा।

कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क रा‍शि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि से लाभ वाला रहेगा। नौकरी एवं राजनीति में अधिकारियों से लाभ मिलेगा। किसी विशेष कार्य पर खर्च होगा। विद्यार्थियों को रुकावट आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलन होगा। कृषि लाभदायक रहेगी। व्यापार वृद्धि होगी। स्त्री से नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। दिनांक 9, 18 शुभ है, 6 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद है।

सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पराक्रम में वृद्धि वाला रहेगा। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। माता-पिता को कष्ट के योग बनते हैं, ध्यान दें। भूमि संबंधी विवाद से हानि हो सकती है। धार्मिक या सामाजिक यात्रा के योग हैं। किसी ‍भी व्यक्ति के कहने में आकर गलत कार्य न करें। व्यापार अच्‍छा रहेगा। कृषि में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेगा। दिनांक 11, 22 शुभ है, 20 अशुभ है। बिष्णुजी की आराधना करना लाभप्रद है।

कन्या- (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। बेरोजगार को नौकरी प्राप्त होगी। विद्यार्थी परीक्षा में सफल होंगे। पत्नी को कष्ट के योग हैं, ध्‍यान रखें। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। पड़ोसी से वाद‍-विवाद के योग बनते हैं, सावधानी से कार्य लें। किसी रिश्तेदार से मुलाकात लाभप्रद वाली होगी। व्यापार शुभ रहेगा। कृष‍ि मध्यम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। दिनांक 1, 12, 18 शुभ है। 23 अशुभ है। राधा-कृष्ण की भक्ति लाभ पहुंचाएगी।

तुला (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। अविवाहित जातक का विवाह तय होगा। न्यायालय संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। व्यर्थ व्यय होने के योग हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न होंगे। किसी नारी से हानि के योग बनते हैं। दिनांक 18, 25 शुभ है, 26 अशुभ है। शिवशक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। विद्यार्थी को शिक्षा में बाधा आ सकती है। विवाह कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। यात्रा यदि जरूरी न हो तो न करें, हानि के योग हैं। शरीर कष्ट के योग हैं। किसी भी मित्र का सहयोग मिलेगा। नारी के जीवन में आने से उथल-पुथल होगी। किसी के बहकावे में न आएं। दिनांक 4, 16 शुभ हैं। 20 अशुभ है। राम-सीता की आराधना करें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भु, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से मतभेद के योग बनते हैं। मित्र के साथ मिलकर कार्य में नया मोड़ आएगा। माता-पिता की धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं। कृषि लाभ देगी। नौकरी सामान्य रहेगी। दिनांक 10, 28 शुभ है, 19 अशुभ है। राधाकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार लाभ वाला रहेगा। पारिवारिक कलह के योग बनते हैं। यात्रा पूर्ण विचार करके करें, हानि के योग बनते हैं। खर्च में कमी आएगी। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। गलत संगति न करें, कष्ट आ सकता है। नौकरी में अफसर खुश रहेंगे। कृषि मध्यम रहेगी। बेचैनी बनी रहेगी। दिनांक 5, 15 शुभ है। माता दुर्गा की आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, ढा)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक यात्रा वाला रहेगा एवं यात्रा से लाभ मिलेगा। न्यायालय संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। कृषि में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न होंगे। तीर्थ में अच्‍छे संत से मुलाकात होगी। पिता को खुश करें। जीवन में उन्नति होगी। व्यापारिक सहयोग मिलेगा। दिनांक 1, 14 शुभ है, 21 अशुभ है। हनुमान चालीसा लाभप्रद है।

मीन- (दी, दू, झ, स, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभप्रद रहेगी। स्वयं के वाहन से यात्रा न करें। पारिवारिक कलह के योग बनते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। नेत्र संबंधी पीड़ा का योग है। किसी मित्र से अचानक लाभ मिलेगा। भाई को कष्ट के योग बनते हैं। ईष्ट कामना पूर्ण होने के योग बनते हैं। दिनांक 7,14 शुभ है। 18 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।

No comments:

Post a Comment